कबीरधाम विशेष

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कवर्धा, 02 मार्च 2023। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा द्वारा तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 75 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृत दी गई है। इसके तहत तहसील कवर्धा के ग्राम सिंघनपुरी निवासी समुंद पटेल की परसाहा के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनकी पत्नी मतिबाई को, ग्राम छांटा झा निवासी भारत पटेल की अज्ञात ट्रक के ठोकर मारने से गंभीर चोट आने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनकी पत्नी भगवती बाई और ग्राम सिंघनपुरी निवासी यशवंत पटेल की परसाहा के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनकी पत्नी छबिलबाई को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत दी गई है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button