कबीरधाम विशेष

ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग्रामीण क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कवर्धा, 29 दिसंबर 2022। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक सहसपुर लोहारा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सतीष कुमार पटेल व चोकसिंह राजपूत के नेतृत्व में लोहारा में एक दिवसीय ग्रामीण कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे कबड्डी, लम्बी कूद, गोला फेक, रस्सी कसा, दौड़ का आयोजन किया गया।  जिसमे ग्रामीण क्लस्टर के युवा मंडल और युवती मंडल के सभी सदस्यों और अन्य गांव के युवाओं ने भाग लिया। सामूहिक खेल और एकल खेल का अयोजन किया गया। जिसमे ग्रुप खेल में रस्सी कसा में प्रथम स्थान पर धनगांव और द्वितीय स्थान पर सारी और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर धनगांव और द्वितीय स्थान पर दारगांव स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एकल खेल में गोला फेंक बालक में प्रथम स्थान पर तोषण वर्मा और द्वितीय स्थान पर रोशन ठाकुर और तृतीय स्थान पर पोखन और गोला फेंक बालिका में प्रथम स्थान पर कांति और द्वितीय स्थान पर टिकेश्वरी तृतीय स्थान पर शिवकुमारी वर्मा, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ऋषी कुमार और द्वितीय स्थान पर विजय सिन्हा और तृतीय स्थान पर पोखन, 100 मीटर बालिका प्रथम स्थान पर टिकेश्वरी मेरावी और द्वितीय स्थान पर शिवकुमारी और तृतीय स्थान पर टिकेश्वरी धुर्वे, लंबी कूद पर प्रथम स्थान पर ऋषि कुमार और द्वितीय स्थान पर लिखेंद्र और तृतीय स्थान पर विजय सिन्हा,  लंबी कूद बालिका प्रथम स्थान पर टिकेश्वरी धुर्वे द्वितीय स्थान पर रोहणी और तृतीय स्थान पर कांति ने प्राप्त किया। इस अवसर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मंजू शरद बांगली, जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद, लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चोक सिंह राजपूत और सतीष कुमार पटेल उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button