छत्तीसगढ़

बच्चों की सुरक्षा ” को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कार्यशाला आयोजित

“बच्चों की सुरक्षा ” को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कार्यशाला आयोजित

“शाला सुरक्षा योजना” अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-दशरंगपुर संकुल में, स्मार्ट सी. जी. इंग्लिश मीडियम स्कूल-दशरंगपुर, ब्लोजम् पब्लिक स्कूल-दशरंगपुर,,शासकीय प्राथमिक शाला पारा-खण्डसरा, ज्ञानपुर, बिसनपुरा, एवं शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल-खण्डसरा, अगरीकला में”शाला सुरक्षा योजना” के तहत् विद्यालय के समस्त स्टाफ, सफाई कर्मी, रसोईया, पालकों व स्कूल की शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को एक दिन की कार्यशाला आयोजित कर, व्यक्तिगत स्वच्छता, व विद्यालय की स्वच्छता. प्राथमिक सहायता पेटी रखने, विद्यालय में पाक्सो बाक्स रखने, स्कूल बस एक में महिला शिक्षिका अनिवार्य रूप से रखने, व *”बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता ” देते हुए विद्यालय में उपस्थिति पंजी अनुसार, विद्यार्थियों की प्रथम कालखण्ड की उपस्थिति को, लघु अवकाश, दीर्घ अवकाश व पूर्ण अवकाश पश्चात् भी बीच-बीच में जांच करते रहने तथा विद्यालय से पूरी छुट्टी होने पर, सभी विद्यार्थियों के विद्यालय से जाने के बाद ही, शिक्षक-शिक्षिका को विद्यालय से जाने प्रेरित किया गया. “सेफ टच- अनसेफ टच ” व पाक्सो एक्ट की जानकारी दी गई साथ ही “मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम” के बैनर को व्यवस्थित लगाने व “सुरक्षित शनिवार” की योजना अनुसार कार्य करने आह्वान किया गया। कार्यशाला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- दशरंगपुर के प्रभारी प्राचार्य व संकुल प्रभारी रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, मास्टर ट्रेनर हेमधर साहू व धनुष सिंह राजपूत, सुकदेव प्रसाद चंद्राकर, संकुल समन्वयक दिनेश कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षण दिया।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button