प्रदूषण रोकने का काम करेगी यह स्पेशल डिवाइस, जानिए इसकी खासियत

इस डिवाइस को पेटेंट कराने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया कि तमाम उद्योगों में धातु कटिंग से लेकर डिलिंग तक होती है. इस प्रक्रिया में डिलिंग और कटिंग मशीन का तापमान काफी बढ़ जाता है जिससे प्रोडक्ट की क्लालिटी तो खराब होती ही है. साथ ही इसका मशीन पर भी असर पड़ता है. इस समस्या से निजात पाने के लिए उद्योगों में कूलेंट या कटिंग फ्लूड का उपयोग किया जाता है. यह एक सिंथेटिक केमिकल होता है. इस केमिकल को धातु कटिंग या डिलिंग के दौरान उपयोग में लिया जाता है. यह मशीन के तापमान को सामान्य रखता है. इस दौरान प्रति मिनट दस से 60 लीटर केमिकल उपयोग में लिया जाता है. बाद में यह केमिकल नदियों, नालों में बहाया जाता है जिससे कि नदियों से लेकर मृदा प्रदूषण बढ़ रहा है.
डिवाइस से कम होगी खपत
उन्होंने बताया कि यह डिवाइस कटिंग या डिलिंग मशीन के तापमान को रिकार्ड करती है. जितना तापमान होता है उसी अनुसार सिंथेटिक केमिकल की सप्लाई होती है. यानी जब तापमान सामान्य होता है तो कटिंग फ्लूड की सप्लाई बंद होती है. इससे न केवल इस खतरनाक केमिकल की खपत बेहद कम हो जाएगी बल्कि उद्योगों का खर्चा भी नाममात्र रह जाएगा. साथ ही नदियों और जमीन पर गिरने वाला खतरनाक केमिकल पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा. इस डिवाइस को पेटेंट भी कराया जा रहा है. डिवाइस बनाने वाले महीप सिंह के अनुसार पेंटेंट की प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है.


