विविध
*10वीं व 12वीं छ.ग. बोर्ड परीक्षा आज से आरंभ, परीक्षार्थियों को दुर्गेश्वर वर्मा ने दी शुभकामनाएं*

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज से 10वीं-12वीं के छात्र छात्राओं का बोर्ड परीक्षा आरंभ हो रही हैं। सभी परीक्षार्थी पूर्ण एकाग्रता के साथ बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों। आपका परिश्रम अवश्य फलीभूत होगा। साथ ही निश्चित ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। जिसे देखते हुए दुर्गेश्वर वर्मा नगर मंत्री बेमेतरा ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी परीक्षार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।बताया गया कि छात्र छात्राएं बिना डर व भय से परीक्षा दें और अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होकर अपने माता पिता, शाला, शहर एवं प्रदेश का नाम रौशन करें।




