कबीरधाम विशेष

कलेक्टर ने स्कूलों के लिए जारी गाईडलाईन की मॉनिटरिंग एवं पालन  सुनिश्चित के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी को किया नियुक्त  

कलेक्टर ने स्कूलों के लिए जारी गाईडलाईन की मॉनिटरिंग एवं पालन  सुनिश्चित के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी को किया नियुक्त

अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रत्येक बिंदुओं का करेंगे मॉनिटरिंग

कवर्धा, 21 फरवरी 2022। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा स्थित महराजपुर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पिछले दिनों हुई घटना को दृष्टिगत रखते हुए एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं शाला के व्यवस्थित संचालन के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को जारी आदेशों का पालन के लिए अधिकृत किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी विद्यालय का संचालन सुव्यवस्थित तथा गाईडलाईन, शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप हो रहे है इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था का मापदण्ड उचित तरीके से करने के लिए निगरानी रखी जाएगी। पालकों से शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही करेंगे। गुरुकुल पब्लिक स्कूल महराजपुर में आरटीई के तहत प्राचार्य सैजेस को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो लगातार स्कूल की मॉनिटरिंग करेंगे।
कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर जिले के निजी विद्यालयों में जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग 21 बिन्दूओं पर गाईडलाईन जारी की गई है। जिसके प्रत्येक गाईडलाईन की मॉनिटरिंग नोडल अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। पूर्व में आरटीई के तहत जिले के प्रत्येक निजी विद्यालयों के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो निजी विद्यालयों के लिए जारी गाईडलाईन की प्रत्येक बिंदुओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिसकी मॉनिटरिंग अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button