देश-दुनिया

दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली, इस दिन बढ़ने जा रहा है महंगाई भत्ता, सैलरी में होगा बंपर इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों की इस बार दशहरे पर ही दिवाली मनेगी. उनकी जेब हरी भरी रहेगी. सितंबर के अंत तक उनके अकाउंट में नए महंगाई भत्ते का पैसा क्रेडिट हो जाएगा. यही नहीं उनकी जेब में दो महीने का DA Arrear भी आएगा. बस कुछ दिन बाद महंगाई भत्ते को लेकर ऐलान होने जा रहा है. इसकी तारीख भी लगभग तय है. सूत्रों की मानें तो महंगाई भत्ते का औपचारिक ऐलान 28 सितंबर को होगा. महंगाई भत्ते का यह तोहफा दुर्गा नवरात्र में मिलेगा. सितंबर की सैलरी भुगतान में नए डीए जोड़ा जाएगा. अब महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा.

4% बढ़ना तय है महंगाई भत्ता (DA)?

  • AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के जून 2022 के आंकड़े से साफ हो गया था कि महंगाई भत्ते में अच्छा खासा इजाफा होगा. इंडेक्स में कुल 0.2 प्वाइंट की तेजी आई और यह 129.2 पर पहुंच गया. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते इसी इंडेक्स के आधार पर तय होता है. इंडेक्स दर्शाता है कि महंगाई के चलते कर्मचारियों के जीवन यापन के लिए कितना डीए बढ़ाना चाहिए. इंडेक्स में आई तेजी से DA में 4 फीसदी की वृद्धि तय हुई है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि महंगाई भत्ता 4% बढ़ेगा. एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलेगा.
Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button