छत्तीसगढ़

नगर के 50 बिस्तर अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर

 
नगर के 50 बिस्तर अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरोत्तम साहू और सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर द्वारा शासन से मांग की है कि अस्पताल में बीएमओ की कार्यशैली पर सवाल तो शुरु से ही उड़ते आ रहे हैं और एक फर्जीवाड़ा फर्जीवाड़ा का भी संदेश जाहिर करते हुए बताया कि अस्पताल परिसर में आवासीय भवन को बांटने में गड़बड़ी की आशंका है इसी विषय पर सोशल मीडिया में एक न्यूज़ आई थी जिस पर अस्पताल के एक कर्मचारी को शंका के आधार पर वेतन रोकने के लिए बीएमओ तिवारी के द्वारा हिटलर फरमान जारी किया गया है जोकि घोर निंदनीय है आगे उन्होंने बताया कि वेतन रोकने के संबंध में जिस कर्मचारी को नोटिस दिया गया है वह दिव्यांग और गर्भवती है यह जानते हुए भी बीएमओ के द्वारा इस प्रकार का नोटिस दिया जाना पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करता है और शासन से मांग करता है कि अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुआ तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी
Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button