कबीरधाम विशेष

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 10 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम ओडियाखुर्द निवासी तेजराम की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त सेवती बाई (मृतक की पत्नी) को और ग्राम बितली निवासी डलेश्वर की जहरीले कीड़ा के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री लीलाराम को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button