स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने में हमारी पहली प्राथमिकता-कलेक्टर

अधूरे आवास पूरा होने में बैगाओं में जागी आस
स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने में हमारी पहली प्राथमिकता-कलेक्टर
कवर्धा, 08 अक्टूबर 2022। कबीरधाम जिले के आदिवासी व बैगा बाहुल पंडरिया एवं बोडला विकासखण्ड के सूदूर वनांचल क्षेत्रों में बरसों से अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य शुरू होने से विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बैगा हितग्राहियों में अधूरे आवास पूरा होने की एक आस बंध जागी है।
विशेष पिछड़ी बैगा जनजातियों के आवास का निर्माण कार्य बरसों से रूक जाने की शिकायत की जानकारी मिलते ही इस दिशा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने तत्काल संज्ञान में लिया और आवास पूर्ण कराने की दिशा में जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैगाओं के अधूरे आवास और निर्माण कार्य में हुई विलंब की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर श्री महोबे ने हालांकि बरसों से अधूरे आवास कार्य पुर्ण नहीं होने पर संबंधित जनपद सीईओ पर कडी नाराजगी जताई, लेकिन उनका यह भी मानना है कि स्वीकृत पीएम आवास को पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता में है। कलेक्टर के निर्देश पर पंडरिया एवं बोडला जनपद पंचायत क्षेत्रों में अधूरे आवास को पूरा करने की दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है। पंडरिया जनपद पंचायत सीईओ श्री तरूण बघेल ने बताया कि वनांचल क्षेत्रों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत 47 पीएम आवास को पुनः निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आनाधिकृत रूप से ठेकेदारों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध की सूचना मिलते ही अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए सामने आ रहे है। वर्तमान में 11 आवास के कार्य प्रगति पर है। तीन आवास लगभग पूरा होने की स्थिति में है। हितग्राही मंगलू, फूलसिंह और प्रेम सिंह का आवास छत की ढलाई तक पहुंच गई है। इसी प्रकार हितग्राही इतवारी, बजरू, कार्तिक के घर निर्माण समा्रगी पहुंच गई है। रामजी, फुलसिंह, सक्कू के घर का निर्माण् कार्य प्रगति पर है।
जनपद सीईओ ने यह भी बताया कि शेष अधूरे पड़े आवास को पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर उनके द्वारा दिए गए अनाधिकृत ठेकेदारों से संपर्क कर आवास का पूरा करने की समझाईस दी जा रही है। कानूनी कार्यवाहीं के डर अधूरे आवास को पूरा करने में फिर रूचि ले रहे हैं। वहीं हितग्राहियों सीधे अनाधिकृत ठेकेदारों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने इंनकार भी कर रहे है, इसके पीछे यह भी वजह बताई जा रही है कि उन्हे अपने अधूरे आवास को पूरा करने की आस है। कलेक्टर द्वारा अधूरे आवास को पूरा कराने की इस मुहिम से बैगाओं में एक उम्मीद आस भी जागी है।
प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूरा नहीं करने पर ठेकेदारों के विरोध दर्ज होगा एफ.आई.आर
जनपद पंचायत पंडरिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ देने की शिकायत जिला स्तर पर प्राप्त हुई थी। शिकायत को तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत पंडरिया को निर्देशित किया गया। जनपद पंचायत द्वारा जांच दल गठित किया गया। जांच दल मौके पर जाकर उपस्थित शिकायत कर्ताओं से जानकारी ली गई जिसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत बिरहुलडीह, सेंदुरखार, कांदावानी के बैगा आदिवासियों के आवास निर्माण का कार्य हितग्राहियों द्वारा ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जा रहा था। जाच में बैगा आदिवासियों ने लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर इसकी जानकारी दी। इस आधार पर जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी आरक्षी केंद्र कुकदुर को पत्र प्रेषित कर विभिन्न ठेकेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कारवाही के लिए कहां है।




