विविध

*बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के रास्ते में चलने का और लोगों को जीवहत्या नहीं करने का संदेश दिया :- योगेश तिवारी*

बेमेतरा:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोबियां भुरकी और चोरभठी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वप्रथम किसान नेता ने गुरू गद्दी एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना किया। ग्राम भुरकी और कोबियां के रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम शिव कुमार तिवारी के कार्यक्रम मे आसपास के गांव के हजारों लोग शामिल हुए। छतीसगढ के लोककलाकार शिवकुमार तिवारी ने अपने कलाकार साथियों के साथ मिलकर समाज सेवा और मानव सेवा के लिए किसान नेता योगेश तिवारी का सम्मान किया। वही रात्रि के ईस भव्य कार्यक्रम मे इस दौरान किसान नेता योगेश तिवारी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्व समाज के लोग भी गुरु के बताए मार्गो पर चलकर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। गुरू घासीदास ने देश व दुनिया को मनखे मनखे एक समान के संदेश से शांति, प्रेम, सदभावना आज सभी समाजों में आपसी प्रेम और सद्भावना बना हुआ है और बाबा गुरु घासीदास के बताये सत्य के मार्ग में चलकर जीवन को सफलता अर्जित करे।

बाबा गुरूघासीदास ने कुरीतियों को दूर किया तथा सत्य से लोगों का साक्षात्कार कराया। सत्य का अलख जगाने लगातार यात्राएं की लोगों को जीव हत्या नहीं करने का संदेश दिया। कोबियां के रतन लाल कौशले गिरीश गबेल भागवत वर्मा नेतराम कौशले गब्बर कौशले ढेलु डहरे कमलेश वर्मा फलीत कुरे सुखेन्दर वर्मा भगवान सिह वर्मा अजय मिश्रा, मनोज पटेल, भुरकी रमेश टंडन

गब्बर धृतलहरे, धनीराम भारती ओम प्रकाश दुबे, बलदाऊ पटेल जगमोहन दुबे, परशोत्तम पात्रे,

ननकी टंडन, जितेंद्र आडिल, दाऊलाल धृतलहरे, मन्नूलाल धृतलहरे, दुरपति शर्मा, महावीर टंडन, प्रेमू पात्रे, खपा बाई गायकवाड, शांति बाई कर्मकार,

बबला यादव,

कोमल सोनवानी,

गणेश यादव, कल्याण निषाद, धनाऊ निषाद, सुरेश भारती, दीपक पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button