विविध

*आनंदगांव में सरपंच व सचिव द्वारा फर्जी आबादी पट्टा वितरण कर लिया गया रुपये*

बेमेतरा/बेरला:- तहसील बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आनंदगाव में सरपंच व सचिव द्वारा ग्रामीणों को फर्जी आबादी पट्टा जारी कर अवैध रूप से रुपये की लेनदेन किया गया। आबादी पट्टा जारी करने का 25000 रुपये लिया गया। वही ग्रामीणों को जब इसके बारे में जानकारी हुई कि आबादी पट्टा ही अवैध है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। जिसके शिकायत मिलने पर बेरला तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता मामला की जानकारी लेने के लिए ग्राम पंचायत आनंदगांव पहुंचे जिसमे फर्जी पट्टा वितरण होने का मामला मिला और मौके पर ही पीड़ित ग्रामीण से बयान ले कर मिली जांच रिपोर्ट बेरला एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान ग्राम पंचायत आनंदगाव के पीड़ित ग्रामीण अवैध आबादी पट्टा वितरण के मामले की शिकायत करने बेरला एसडीएम कार्यालय में सरपंच सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई को लेकर शिकायत दर्ज कराया गया है।

 

गौरतलब है कि ग्राम आनंदगाव के सरपंच व सचिव के द्वारा ग्रामीणों से लेन-देन कर फर्जी आबादी पट्टा का वितरण गुपचुप तरीके से किया गया था। अब ग्रामीण अपने पैसे के लिए सरपंच सचिव के घर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

 

*रुपये वापसी मांगने पर पेशी चलने की समस्या बताया सरपंच*

पीड़ित ग्रामीण बलराम धीवर और नरेश साहु ने इस संबंध में बताया कि सरपंच व सचिव द्वारा फर्जी आबादी पट्टा जारी किया गया है तो रुपये की वापसी मांगने पर सरपंच पेशी की समस्या बताया गया।

 

*ग्राम पंचायत आनंदगांव सरपंच अर्षिना बाई कोसले*

इस संबंध में में सरपंचपति प्रदीप कोसले ने बताया कि मुझे कोई तकलीफ नही है।

 

*ग्राम पंचायत आनंदगांव सचिव अमित देवांगन*

इस संबंध में बताया कि पंचायत से कोई भी प्रकार के पट्टा जारी नई किया गया। सरपंच द्वारा अपनी घर से ये व्यक्तिगत बांटी गयी है। 15 अक्टूबर 2022 को न्यायलय लगा था जिसमे गांव वालों ने तहसीलदार के सामने शिकायत किया गया कि इन लोगो ने पट्टा सरपंच के घर से लाया है। जो राशि दिया गया है वह सरपंच को दिया गया है

 

*बेरला एसडीएम युगल किशोर उर्वशा*

इस संबंध में बताया गया कि अभी न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button