*■भारत जोड़ो यात्रा एवं सम्मेलन के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री रविन्द्र चौबे बने बेमेतरा ज़िला प्रभारी,कार्यकर्ताओं में हर्ष■*

*●देवकर:-●* स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा भारत जोड़ो यात्रा एवं कांग्रेस सम्मेलन के लिए बेमेतरा ज़िला का प्रभारी बनाया गया है। जिससे देवकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा व सम्मेलन आगामी 07 सितम्बर को संपन्न होगा। जिसमे मन्त्री जी की मौजूदगी में हज़ारों कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रहेगी। इस सम्बंध में देवकर विधायक प्रतिनिधि विनोद कुंजाम ने बताया कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे विधायक रविन्द्र चौबे जी कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए है, जिसका हम सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष है।इसके अलावा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष-राधेश्याम ढीमर, वरिष्ठ कांग्रेसी-ईस्माइल बेग, अमृतलाल गुप्ता, बलदाऊ मिश्रा, तिजऊ राम सिहोरे व अध्यक्ष प्रतिनिधि बिहारी साहु, सतीश धीवर, दिनेश साहू, रौशन अग्रवाल सहित इत्यादि ने खुशी व्यक्त की है।



