इस राज्य से जाने वाली कई ट्रेनें 31 जनवरी तक कैंसिल, परेशानी से बचना है तो पहले चेक कर लें लिस्ट

अगर आप छत्तीसगढ़ से ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो निकलने से पहले एक बार अपडेट जरूर देख लें. रायपुर और आसपास के रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें 31 जनवरी तक रद्द की जा रही हैं. लगातार मिल रही इन कैंसिलेशन की खबरों ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कई लोग काफी पहले से टिकट बुक कर चुके होते हैं. अचानक ट्रेन रद्द होने से न सिर्फ प्लान बिगड़ता है. बल्कि सफर के लिए दूसरे साधन भी ढूंढना मुश्किल हो जाता है.
रेलवे के मुताबिक बिलासपुर जोन में बड़े स्तर पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने का काम चल रहा है. इसके अलावा ट्रैक, सिग्नल और स्टेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के काम भी तेजी से किए जा रहे हैं. इन्हीं वजहों से हर महीने 50 से ज्यादा गाड़ियों को कैंसिल करना पड़ रहा है. सीधे तौर पर इसका असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है. इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस और कैंसिल लिस्ट चेक करना अब बेहद जरूरी हो गया है.
ये ट्रेनें हुई हैं प्रभावित
छत्तीसगढ़ रेलवे नेटवर्क में चल रहे बड़े विकास कार्यों का असर अब सीधे ट्रेनों के संचालन पर दिखने लगा है. नई लाइनों के निर्माण और यार्ड अपग्रेडेशन जैसे प्रोजेक्ट्स की वजह से कई रूट्स पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है. इसी कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक करने पर भी लंबी वेटिंग लिस्ट मिल रही है और कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं रहा.रेलवे ने फिलहाल 31 जनवरी 2026 तक कुल 14 ट्रेनों को कैंसिल किया है.
इसके अलावा 4 ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही रोक दिया जाएगा और 2 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तुमसर रोड यार्ड में राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से जुड़े नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं. इन्हीं तकनीकी कार्यों की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और यात्रियों को पहले से योजना बनाकर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है..
कैंसिल की गईं ये ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 58817 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी पैसेंजर 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल
- ट्रेन नंबर 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू 31 जनवरी तक कैंसिल




