छत्तीसगढ़

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पर सागौन पेड़ की अवैध कटाई का आरोप

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पर निजी उपयोग के लिए सागौन पेड़ की अवैध कटाई का आरोप लगा है। सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो उपलब्ध कराकर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता के आवेदन के आधार पर इस मामले की जांच करने रायपुर हेड कार्यालय से टीम बनाई गई है। जांच करने के लिए टीम एक बार जिले में पहुंच चुकी है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अफसर कुछ कहने से बच रहे हैं। तर्क दे रहे हैं कि रायपुर मुख्यालय से जांच हो रही है।

मामला सही या फर्जी? इसकी जांच के लिए इस संबंध में कार्यालय वनमंडलाधिकारी, दुर्ग वनमंडल की ओर से उप मंडल अधिकारी बालोद को भी पत्र भेजा गया है। पत्र में काष्ठागार परिसर में बिना हैमरिंग, आवश्यक दस्तावेजएवं बिना अनुमति के सागौन काष्ठ का चिरान एवं उपयोग करने संबंधित शिकायत का जिक्र किया गया है।

बिना अनुमति के परिवहन कराकर आरा मशीन, मार्ट में चिरान कराकर डायनिंग टेबल आदि निर्माण कराने के संबंध में लगे आरोप को लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। आरोप है कि परिवहन की जिम्मेदारी डिप्टी रेंजर को दी गई थी। इसके बाद डौंडी परिक्षेत्र के बीट गार्ड के माध्यम से लकड़ी को संबंधित स्थानों तक पहुंचाया गया। फिलहाल विभागीय स्तर से जांच चल रही है।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button