देश दुनिया

मौसम की बड़ी खबर / में भारी बारिश का अलर्ट..तुफान सेनयार

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में तेजी से बदलाव की चेतावनी जारी की है। इस पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 27 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 24 और 25 नवंबर को यहां बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह चेतावनी दर्शाती है कि देश के समुद्री क्षेत्रों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है।

दक्षिण भारत में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

अंडमान के अलावा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु में 23 से 25 नवंबर तक लगातार भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, केरल और माही क्षेत्र में 23 से 26 नवंबर तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। लक्षद्वीप के लिए 23 नवंबर को जोरदार बारिश की चेतावनी है, जबकि रायल सीमा में भी इसी तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है।

उत्तर और मध्य भारत का मौसम

वहीं दूसरी ओर, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या अभी भी बनी हुई है और इसमें कोई खास कमी आने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों में अब तापमान में तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज सर्दी और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है, जिसके लिए लोगों को ठंड से बचाव की तैयारी करनी चाहिए।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button