*सरस्वती सायकल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आनंदगांव की 20 छात्राएं हुए लाभाविन्त*

बेरला:- छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती सायकल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आनंदगांव की 20 छात्राएं लाभाविन्त हुई। विकासखण्ड बेरला के अन्तर्गत आने वाले शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आनंदगांव में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शाला प्रबंधन समिति आनंदगांव व जनप्रतिनिधिगण ने कक्षा नवमीं की 20 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। ग्राम पंचायत आनंदगांव सरपंच चंदन नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती सायकल योजना चला रही है। वही इस योजना से लाभान्वित 20 छात्राएं की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी व खूब मेहनत कर अपने स्कूल व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। यह योजना के तहत नवमीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नायक ने कहा इस योजना के तहत सायकल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा की विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटियों के लिए यह योजना के बड़ा वरदान है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आनंदगांव सरपंच चंदन नायक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेंद्र नायक, व समिति के सदस्य, जनपद सदस्य सरोज यादव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




