*लिमाही चौक बेरला के सामने शव रख कर उचित न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर जेई व एई विद्युत विभाग मुर्दाबाद का नारे के साथ कि चक्काजाम, हजारों की संख्या में रहे एकत्रित*

*कार्य करने के दौरान हुआ हादसा करंट की चपेट में आने से हुई मौत*
बेरला/भिंभौरी:- छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भिंभौरी के अंतर्गत संचालित गोड़गिरी सब स्टेशन के अंतर्गत बस्ती लाइन इलेवन केवी पर दशहरा मैदान गोड़गिरी के पास टूटे तार की मरम्मत कार्य करने के दौरान मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे करंट की चपेट में आने से ग्राम हसदा निवासी ठेका कर्मचारी देवेंन्द्र साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई। मामले को लेकर बेरला थाना में प्रार्थी पंकज वर्मा पिता जनक राम वर्मा ग्राम हसदा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया। सूत्रों की माने तो करंट लगने के पश्चात देवेंन्द्र साहू जैसे ही खम्भे से गिरा उसे बेरला वेदांता अस्पताल भर्ती कराने हेतु ले जाया गया किन्तु मामले पर कानूनी कार्यवाही पुलिस केस आदि होने की वजह से वेदांता हॉस्पिटल बेरला की ओर से भर्ती करने के पूर्व ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला जाने को कहा गया। जिसके पश्चात देवेंन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कुछ माह पूर्व ही देवेंन्द्र का विवाह हुआ था। वह अपने परिवार का एकलौता चिराग था। किन्तु मृत्यु के पश्चात ठेकेदार तथा विद्युत विभाग किसी के द्वारा भी उसकी जवाबदारी नही लिया जा रहा था। ऐसे में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे पोस्टमार्टम के पश्चात शव प्राप्त होने के पश्चात हताश परिजन ग्रामीणजन एवं क्षेत्र वासियों सहित हजारों की संख्या में एकत्रित होकर बेरला-बेमेतरा मुख्य मार्ग लिमाही चौक बेरला के सामने शव रख कर उचित न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर जेई व एई विद्युत विभाग मुर्दाबाद का नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन चक्काजाम किया गया। जिसके पश्चात विद्युत विभाग की ओर से कुछ प्रतिक्रिया आई और सहयोग राशि स्वरूप विभागीय कर्मचारियों की ओर से तत्काल 50 हजार नकद दिया गया। 50 हजार बुधवार शाम तक देने की बात कही गई। विद्युत वितरण कम्पनी भिंभौरी एई रात्रे के द्वारा विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारी के साथ अकस्मात घटना होने की स्थिति में चार लाख रूपये देने के प्रावधान के अंतर्गत की राशि चार लाख मृतक के परिजन को देने की बात कही गई। वहीं देवेंद्र के साथ हुए हादसे के पश्चात् उसके विभागीय सहकर्मी भी काफ़ी निराश और सदमे में है। क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों की लगातार भयंकर कमी बनी हुई है। जिसे इस बात से सहज तरिके से समझा जा सकता है कि विद्युत वितरण कम्पनी भिंभौरी के अंतर्गत पिरदा-भिंभौरी स्टेशन, नेवनारा स्टेशन, गोड़गिरी स्टेशन तीनों स्टेशन पर ऑपरेटरों के अलावा एक दर्जन भी ठेका कर्मचारियों की संख्या नही है। जिसके क्षेत्र के ग्रामीण किसान लगातार परेशान रहते है। जो कि धरना प्रदर्शन के पश्चात भी नहीं सुधर पाती है।
विद्युत वितरण कम्पनी भिंभौरी एई रात्रे के द्वारा बताया गया कि ग्राम गोड़गिरी में घटे घटना स्थल पर टूटे तार को बुधवार की शाम को बेरला थाना पुलिस के सामने जोड़ा जा चूका है। देवेंन्द्र साहू को किस वजह से करंट लगी इस मामले की कोई जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
भिंभौरी क्षेत्र में किसी ठेका कर्मचारी के साथ हुआ यह दूसरा हादसा है। क्षेत्र में बीते माह जून में भी एक ठेका कर्मचारी के साथ हुए हादसे के पश्चात काफ़ी मुश्किल से उसके स्वास्थ्य में सुधार आया। विद्युत विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के साथ प्रदेश में कई स्थानों पर आए दिन घटनायें घटित होती है मगर प्रशासन द्वारा मामले पर अब तक सुधार हेतु कोई विशेष प्रयास देखने को नही मिला है। विद्युत विभाग ठेका कर्मचारी देवेंद्र साहू के साथ घटना घटित होने के पश्चात गोड़गिरी स्टेशन से संचालित अटल ज्योति भी मंगलवार दोपहर से लेकर लगभग 24 घंटे तक बंद रही। जिसे बुधवार की शाम को पुनः चालू किया गया।
●●●●●●●
पुलिस अनुविभागीय बेरला एसडीओपी विनय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन व बड़ी संख्या में लोग शव को लेकर लिमाही चौंक में धरना देकर चक्काजाम किया गया। उसी दौरान बेरला पुलिस बल की टीम पहुंच कर यातायात की व्यवस्था बनाये रखे व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समझौते की प्रयास किया गया।




