विविध

*सेजेस स्कूल परपोड़ी में नवनिर्माण भवन की गुणवत्ताहीन निर्माण पर उठ रहे सवाल, कार्य एजेंसी की आईना दरारों में सफेद पट्टी का लगा पलीता*

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड दुर्ग के अंतर्गत जिला बेमेतरा के विकासखण्ड साजा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजनान्तर्गत राजीव गांधी अंग्रेजी व हिंदी माध्यमिक विद्यालय परपोड़ी की नवनिर्माण भवन में दर्जनों स्थानों पर दरारें आने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। घटिया निर्माण के चलते ठेकेदार द्वारा शासन-प्रशासन को खुलेआम चुना लगा कर पलीता लगाने का काम किया गया। वही विभागीय अधिकारियों द्वारा मौक़ायना जांच व निरीक्षण की कमी के चलते ठेकेदार की मनमानी बेधड़क गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया गया। स्कूल के दीवारों में अपनी गुणवत्ताहीन कार्य को छिपाने के लिए पुट्ठी के माध्यम से सफेद चुना चढा दिया गया। जिससे संबंधित विभागीय इससे अनजान और बेखबर हो गए। इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि अभी से घटिया निर्माण की आईना सामने आ रहे है वह कितने वर्ष के बाद नीव गिर सकते है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासकीय लागत लाखों रुपये होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया जाना विद्यार्थियों के जीवन को खतरे में डाल रहे है। मोती रकम बचने के चक्कर में घटिया निर्माण, गुणवत्ताहीन मटेरियल व लीपापोती का काम किये जाने के चलते दर्जनों स्थानों पर दरार आ गए है। वर्तमान में सीमेंट की मसालों से या फिर पुट्ठी की सफेद चादर चढा देने से दरार को छिपा दिया गया। सम्बंधित विभागीय आला अधिकारी ईई, एसडीओ व इंजीनियर इस पर कोई पहल न करना कहीं न कहीं घटिया निर्माण कार्य हुआ होगा। जिसके कारण सेजेस स्कूल परपोड़ी भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यहां नवनिर्माण भवन एक कि बात नहीं है निकट के दोनों भवन की बात है। आपको बता दें कि साजा विकासखण्ड की सेजेस स्कूल परपोड़ी की बात है जहाँ पर नवनिर्माण भवन लोकार्पण के समय से पहले ही दीवारों में दरारें पड़ने लगीं थी। ठेकेदार ने भवन निर्माण में बिना नियम मानक माप दण्डो को दरकिनार कर भवन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की और घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने उसकी मनमानी रोकने की जरूरत महसूस नहीं की, जिसका खामियाजा अब बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड़ सकता है।

 

*जानकारी के बाद अब पालकों में भय का चिंता*

नवनिर्माण स्कूल भवन घटिया निर्माण व गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ भवन में आई दरारे की जानकारी होने पर अभिभावकों की बच्चे स्कूल में सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके पालकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बढ़ता जा रहा है।

 

बिना मॉनिटरिंग के निर्माण कार्य व मजदूरों के भरोसे भवन की निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण होना दर्जनों जगहों पर दरार पड़ गए है। कार्य एजेंसी ठेकेदार स्कूल जैसे भवन जहाँ सैकडों छात्र-छात्राएं की जान जोखिम में डालने की काम किया गया।

●●●●●●●●

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड दुर्ग के अंतर्गत जिला बेमेतरा कार्यपालन अभियंता प्रेमप्रकाश जायसवाल से दूरभाषा के माध्यम से संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button