विविध

*बरसात के मौसम में सुरही नदी पूर्णतः सूखा रहना आमजनों के लिये बना चिन्ता का विषय*

*देवकर:-* स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचल के इलाकों में प्रवाहित सुरही नदी फिलहाल बरसात के सीजन में पूर्णतः सुखी नज़र आ रही है, जिससे निस्तारी व अन्य जल सम्बन्धी जरूरी कार्यो के लिए अभी भी लोगो को बोरवेल, ट्यूबवेल, हैंडपंप या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जो कि क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी चिन्ता का विषय है, क्योंकि निकटवर्ती इलाके में ही सदाबहार शिवनाथ नदी में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति है वही वर्षा कर कारण अन्यत्र इलाकों में भी नहर-नाले उफान पर नज़र आने लगे है। वही मूसलाधार बारिश से पखवाड़े भर का समय पूरा हो जाने के बाद क्षेत्र के करीब कई दर्जन गाँवो की लाइफलाइन सुरही नदी पर पानी का नज़र न आना आम लोगों के लिए चर्चे का विषय बन गया है। बताया जा रहा है, कि सुरही नदी पर प्रत्येक गाँव के समीप स्थानीय आवागमन एवं अन्य जरुरी उपयोग हेतु जगह जगह स्टॉपडैम एवं एनीकट बनाये गए है। लिहाजा आलम यह है कि सुरही नदी में बरसात का पानी ठहर नही पा रहा है, जिससे नदी का तलहटी बिना पानी के स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। वही क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि सुरही नदी पर सुतियापाठ डैम, कर्रानाला बैराज व अन्य छोटे बांध बनाये गए है जहाँ से अभी पानी निकासी नही किया गया है और इसके अलावा अभी गर्मी से सूखे खेतों में बरसात का पानी तुरन्त सोख लिया जा रहा है। फलस्वरूप देवकर क्षेत्र की पहचान सुरही नदी को बरसात के मौसम में जल विहीन स्थिति पर देखना क्षेत्रवासियों के लिए सोचने के विवश कर रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button