छत्तीसगढ़

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित
 नारायणपुर, 08 दिसम्बर 2023 – अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 अंतर्गत एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे एवं व्यापम जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु वर्ष 2023-24 में नारायणपुर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक पात्र अभ्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। चयनित अभ्यार्थियों को नारायणपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में युवा करियर निर्माण योजना के तहत हॉस्टल में आवास, लाईब्रेरी, समाचार पत्र, पत्रिका आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस हेतु अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी, भारत सरकार द्वारा छ.ग. राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति अनुसूवित जनजाति एवं छग शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग से हो तथा स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। आपदेक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। न्यूनतम आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन वर्ष में जनवरी 2023 की स्थिति में की जाएगी। आवेदक बैंकिग, रेल्वे, व्यापम, एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो। ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी शासकीय सेवा में कार्यरत हो वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योजना का लाभ कंवल एक बार ही दिया जायेगा। ऐसे आवेदक जिनकी स्वयं की आय या माता-पिता पालक की आय रू. 300 लाख वार्षिक तक है, वे योजनातर्गत संचालित प्रशिक्षण हेतु पात्र होंगे। इस हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
इस योजना का लाभ लेने हेतु अभ्यर्थी को 29 दिसंबर 2023 समय शाम 5.30 बजे तक कार्यालय कलेक्टर, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 94 या 95 में आवेदन जमा करना होगा। युवा करियर निर्माण योजना के तहत् कुल 100 स्वीकृत सीट निर्धारित किया गया है। इसमें महिलाओं हेतु 33 प्रतिशत सीट आरक्षित किया गया है। एसटी हेतु 55 सीट, एससी हेतु 30 सीट और ओबीसी हेतु 20 सीट आरक्षित है। प्राक्चयन परीक्षा 14 जनवरी 2024 को 500 सीटर आदर्श बालक आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी एवं बुनियादि कन्या शिक्षा परिसर (एजुकेशन हब गरांजी) में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 94, 95 में अतिम तिथि तक जमा किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला नारायणपुर की वेबसाईट www.narayanpur.cg.gov.in से राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते है।
Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button