*विद्युत विभाग में कार्यरत बाह्यस्त्रोत टीएमसी-एफ़ओसी से कार्यादेश के विपरीत कार्यों को कराये जाने के संबंध में दी ज्ञापन*

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के संचारण-संधारण संभाग साजा के अंतर्गत विद्युत विभाग में कार्यरत बाह्यस्त्रोत टीएमसी-एफओसी से कार्यादेश के विपरीत कार्य कराया जा रहा है जिससे लगातार बाह्यस्रोत कर्मचारियों के साथ आये दिन पोल में चढ़कर कार्य करने से हादसा दुर्घटना से मृत्यु हो रहे है जबकि टीएमसी-एफओसी का उक्त कार्यादेश के तहत कुशल एवं अकुशल दोनों प्रकार के श्रमिक कार्यालयों में कार्यरत है। जिनका कार्य नियमानुसार मुख्य कार्य डीओ फ्यूज/सर्किट जोड़ना एवं एल टी लाइन सम्बंधित जमीनी स्तर का कार्य कराना है। परन्तु जाउटशोर्स बाह्यस्त्रोत कर्मचारियों के द्वारा जानकारी मिल रहा है कि लाइन स्टॉफ एवं सहायक व कनिष्ठ अभियंता के द्वारा दबाव पूर्वक ट्री कटिंग/एलटी लाइन /11केवी लाइन एवं 33 केवी लाइन पोल में चढाकर कार्य काराया जाता है। जिसके कारण पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसी के चलते भविष्य में दुर्घटना कि सम्भावना बनी रहती है। यदि श्रमिकों द्वारा पोल में चढ़कर कार्य करने से मना करने कि स्तिथि में लाइन स्टॉफ एवं सहायक/कनिष्ठ अभियंता और ठेकेदारों के द्वारा कार्य से निकलने कि धमकी दिया जाता या दूसरे कहीं दूर कार्यस्थल पर स्थानांतरण कर दिया जाता है। जो कि यह नियमों का उल्लंघन भी किया जा रहा है। आउटसोर्स बाह्यस्त्रोत कर्मचारियों से 8 घंटे ब्यूटी के बजाय कोई भी समय या कहीं भी बुलाकर 24 घंटे कार्य कराया जा रहा है जो गलत है। टेंडर एवं श्रम नियमानुसार 7 से 10 तारीख के बीच प्रतिमाह सैलरी देने का है। लेकिन 2 से 3 माह के बाद मासिक वेतन दिया जाता है और कलेक्टर दर में बेतन नहीं देकर कटौती किया जा रहा है और विभाग से बिल भी पास किया जा रहा है। कलेक्टर दर पर कुशल 11135 रुपये अकुशल 9768 रुपये में फर्म के द्वारा दबाव बनाकर श्रमिकों से हस्ताक्षर कराया जाता है।श्रमिकों को वेतन कुशल 8000 रुपये, अकुशल 7000 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है तो बाकि वेतन कटौती की संपूर्ण अंतर की राशि श्रमिकों को दिया जाए, वेतन काटने से श्रमिक प्रताड़ित एवं आक्रोषित है। इन्ही सारे समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के भीतर किये जाने अपितु मजबूरन कार्यपालन अभियंता ऑफिस का घेराव करने हेतु बाध्य रहेंगे। जिनकी संपूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग एवं शासन प्रशासन की रहेगी। इस परिपेक्ष्य में सहायक श्रम आयुक्त बेमेतरा, कार्यापालन अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड साजा व बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा गया।
●●●●●●●●●
छत्तीसगढ़ विद्युत ठेका श्रमिक विकास संगठन प्रदेश महामंत्री चुम्मन लाल साहू ने बताया किविद्युत विभाग में कार्यरत बाह्यस्त्रोत टीएमसी-एफओसी से कार्यादेश के विपरीत कार्य कराया जा रहा है जिससे लगातार बाह्यस्रोत कर्मचारियों के साथ आये दिन पोल में चढ़कर कार्य करने से हादसा दुर्घटना से मृत्यु हो रहे है जबकि टीएमसी-एफओसी का उक्त कार्यादेश के तहत कुशल एवं अकुशल दोनों प्रकार के श्रमिक कार्यालयों में कार्यरत है। जिनका कार्य नियमानुसार मुख्य कार्य डीओ फ्यूज/सर्किट जोड़ना एवं एल टी लाइन सम्बंधित जमीनी स्तर पर कार्य कराना है। उक्त मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
●●●●●●
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड साजा डीई मनीष शुक्ला ने बताया कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। वही डीई बेमेतरा जेएस भटनागर को दूरभाषा के माध्यम से संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं मिला।




