विविध

*बेरला लिमाही चौंक पेट्रोल पंप के पास अर्ध टूटा डिवाइडर क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की बड़ी संभावना*

 

बेरला:- लोक निर्माण विभाग बेमेतरा के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय बेरला के लिमाही चौंक पेट्रोल पंप के पास अर्ध टूटा डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की बड़ी संभावना बनी हुई है। आपको बता दें कि बेरला राजकीय मार्ग से भिंभौरी और उरला-रायपुर को जाते है। वही लिमाही चौंक पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर अर्ध टूट कर अपनी सतह से 60 डिग्री झुक जाने से यात्रियों व राहगीरों सहित वाहनों के लिए बड़ी खतरा होने की संभावना बनी है। यह स्थिति महीनों से बने होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग बेमेतरा एसडीओ व सब इंजीनियर मौन व अनदेखा कर बड़ी दुर्घटनाओं का मौका इंतजार में बैठे हुए है। बेरला मुख्यालय के प्रत्यक्षदर्शियों व नगर पंचायत बेरला के अध्यक्ष सहित जनमानस भी इस गंभीर समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करा चुके है। जिसके बाद भी अभी तक कोई परिणाम नजर नहीं आये। जिला बेमेतरा में सड़क दुर्घटना बड़ी हुए है। वही दूसरी तरफ सड़क व डिवाइडर के मिनी कट व ब्रेकर न होने के कारण अत्यधिक दुर्घटना बढ़ा हुआ है। इससे लोग काल के गाल में समा चुके है। लेकिन शासन प्रशासन इन सड़कों की सुध नहीं ले रहे है। मरम्मत के अभाव में डिवाइडर क्षतिग्रस्त पड़े हुए है।

 

*रात के अंधेरे में अर्ध टूटा डिवाइडर से टक्कर से जनहानि की खतरा*

 

दो पहिये वाहन हो या बड़ी ट्रेलर बेरला मुख्यालय से रायपुर राजमार्ग की ओर जा रहे हो और रात के अंधेरे में अर्ध टूटा डिवाइडर कहीं दिखाई नहीं दिए तो टक्कर के भारी नुकसान व जनहानि होने का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। फिर भी सम्बंधित विभागीय इंजीनियर व एसडीओ इस समस्या से अनजान बनना अपने आप में एक सवाल खड़ा कर है। उक्त एक तरफ रायपुर और दूसरी तरफ बेमेतरा रोड की ओर डिवाइडर युक्त दो लाइन सड़क का निर्माण हुआ है। ताकि लोगों को आने-जाने में कोई प्रकार की समस्या न हो। लेकिन डिवाइडर ही टूट कर सड़क के बीच में आने से खतरा बना हुआ है उसके लिए जिम्मेदार कौन होंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button