विविध

*पावरलिफ्टरो का हुआ सम्मान* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र सिंह ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग में बिलासपुर जिले का नाम को गौरवान्वित करने वाले निसार अहमद एंव अख्तर खान को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और स्मृति चिन्ह भेंट किया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बिलासपुर के होनहार खिलाड़ी निसार अहमद ने 93 केजी बॉडी वेट केटेगरी सीनियर में स्वर्ण पदक एंव अख्तर खान 83 केजी बॉडी वेट मास्टर्स में रजत पदक प्राप्त कर बिलासपुर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारतवर्ष में गौरवान्वित किया है! पदक प्राप्त खिलाड़ी आज योग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी से सौजन्य भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया श्री रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को कहा की खेल के क्षेत्र में बिलासपुर के खिलाड़ियों को हर संभव मदद का प्रयास मेरे द्वारा सदा रहेगी,खिलाड़ियों को बधाई देने वाले एवं उपस्थित श्री शिवा मुदलियार वरिष्ठ नेता, श्री शेख समीर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ, युसूफ हुसैन सचिव शहर कांग्रेस कमेटी,उत्तम साहू सदस्य अंतरराष्ट्रीय चयन समिति,श्री सुभाष राव सचिव, श्री.निक्की वर्मा,श्री करण सिंह,श्री जाफर नवाज खान,श्री घनश्याम सिंह,श्री रमेश शर्मा आदि ने खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button