विविध

बेरला में महाशिवपुराण आज से, श्रवण के लिए जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, तैयारियां कर ली गयी पूरी*

*(आयोजक किसान नेता योगेश तिवारी ने आयोजन की सफलता के लिए आम जनों से की सहयोग की अपील)*

 

बेमेतरा/बेरला:-  नगर के सरकारी अस्पताल के पास दैहयान मैदान में 8 दिसंबर से आयोजित महाशिवपुराण कथा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजक व मुख्य यजमान किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि बेरला में 8 से 16 दिसम्बर तक महाशिवपुराण कथा और रुद्र महांयज्ञ होना है। वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचक दीदी पुष्पांजलि देवी व्यासगद्दी में विराजमान रहेगी। आयोजन का शुभारंभ सुबह 10 बजे सैकड़ों महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकालकर किया जाएगा। यह कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए आयोजन स्थल पर ही समाप्त होगी। गाजे-बाजे के साथ निकाले जाने वाली इस कलश यात्रा में बेरला समेत आसपास के ग्रामीण अंचल की सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण करेंगी। आयोजन स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। जिसकेे लिए 4 डोम का निर्माण किया गया है। किसान नेता ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। महापुराण का श्रवण करने में बेरला समेत आसपास के ग्रामीण अंचल के हजारों लोग जुटेंगे। आयोजन में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन के साथ श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, उनके आने-जाने के मार्ग, शौचालयों जैसी व्यवस्थाओं को लेकर व्यवस्था बनाई गई है। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। आयोजन स्थल में पुलिस बल का साथ देने समिति के वालिंटियर भी मौजूद रहें। आयोजन की तैयारी में सुकालु यादव, मनोज ठाकुर, डामन सिन्हा, अमृत लाल माहेश्वरी, राजेंद्र वर्मा, दिनेश भारती, कामदेव सिन्हा, बृजेश शर्मा, कुमार सिन्हा, नूतन शर्मा, राजु साहु मनोज सिन्हा, बलराम राय, टोपेंद्र सोनवानी, नरेश रॉय, अविनाश राजपूत, संजू बारले, डिकेंद्र चतुर्वेदी,  तिलक सिन्हा, इसेश वर्मा, रुपन दास, हेमंत वैष्णव, रतिराम साहू, ओमप्रकाश पांडे, रूपेंद्र वर्मा, अभिषेक शर्मा योगेंद्र साहू, संजय देशलहरे, राज मनहरे, गोपाल साहू, ईश्वरी प्रसाद साहू, तुकेश साहू, मनोहर साहू, सुरेश सिन्हा, परस सिन्हा, मनोज शर्मा, टिकेंद्र सोनी, नरेंद्र कुमार मार्कण्डेय, चितरंजन मानिकपुरी हेमिन चेलक, राखी कुर्रे, नारद कुमार मनोज बंजारे का सहयोग रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button