विविध

*■सुरही एनीकट में वर्षा पूर्व चलाया गया सफाई अभियान, जेसीबी से हटाए गए रेत व पत्थर के मलबे*

 

*बेमेतरा:-* तहसील मुख्यालय एवं नगर पंचायत देवकर स्थित सुरही नदी पर निर्मित एनीकट को कल सोमवार स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से सफ़ाई कराया गया। जिसमे नदी के बहाव से एनीकट के करीब जमी व फैली रेत व कंकड़-पत्थर को हटाकर दूर किया गया एवं पानी की धारा के लिए सुगम मार्ग तैयार की गई। चूंकि यह सफाई अभियान शासन-प्रशासन के दिशानिर्देश पर बरसात को ध्यान में रखकर किया गया। जिसमें इस दौरान नगर जनसेवक के रूप में सांसद प्रतिनिधि- रविशंकर सोनी स्वयं कार्यस्थल पर मौजूद रहे एवं सफाईकर्ताओ को समय पर सुरही नदी की स्वच्छता के लिए के प्रयास पर आभार व्यक्त किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button