कबीरधाम विशेष

मुख्यमंत्री के भरोसे का बजट को जिलेवासियों ने सराहा, सभी वर्गो के साथ हुआ न्याय

कबीरधाम को मिली मुख्यमंत्री का भरोसे का बजट

मुख्यमंत्री के भरोसे का बजट को जिलेवासियों ने सराहा, सभी वर्गो के साथ हुआ न्याय

कोटवार से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानीन, होमगार्ड जवान के मानदेय में हुआ इजाफा

कवर्धा, 06 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में प्रस्तुत भरोसे का बजट में कबीरधाम जिले के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, राजस्व, वनांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के वन मंत्री एव कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने आज प्रस्तुत किए गए बजट में इसका प्रावधान किया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सर्वजनों के लिए भरोसे का बजट प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की बजट में ऐतिहासिक फैसले को शामिल कर कोटवार से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानीन, होमगार्ड जवान के मानदेय में इजाफा किया है। इसी तरह बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, निराश्रित पेंशन हितग्राही सहित अधोसरंचना विकास के लिए करोड़ो की सौगात मिला है।

स्वर्णिम अक्षरो में लिखा जायेगा छत्तीसगढ़ का नाम-अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा

कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में इस बार कबीरधाम जिला को मेडिकल कॉलेज, जंगल सफारी, संग्रहालय निर्माण, इंदौरी में बिस्तर अस्पताल निर्माण सहित अनेक मांगो को पूर्ण करते हुए बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज का बजट स्वर्णिम अक्षर से लिखा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने सर्वजनों के लिए प्रस्तुत बजट हमेशा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लाभकारी बजट प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ में कोई नया कर नही लगाया है, बल्कि अलग-अलग कार्यो के लिए करोड़ो का प्रावधान को शामिल कर ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि बजट नगरीय निकायों को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है उन्होने बताया कि कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, नवीन जंगल सफारी निर्माण, भोरमदेव मंदिर के समीप आदिवासी संग्राहलय का निर्माण हेतु 3 करोड़, पशु औषाधालय निर्माण, उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण, नवीन तहसील भवन निर्माण, इंदौरी में 30 बिस्तर हॉस्पिटल निर्माण सहित अन्य कार्यो के लिए करोड़ो का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सर्वहितकारी बजट प्रस्तुत होने के उपरांत नगर पालिका कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर खुशियां मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बजट में करोड़ो का सौगात देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाकर हमे सम्मानजनक स्थिति में लाया- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ (05)

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनबाई बंजारे ने कहा कि इस घोषणा से मिली खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति हम सब आभारी है। मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाकर हमे सम्मानजनक स्थिति में लाया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हमारे लिए होली, दिवाली सभी त्योहार से बढ़कर साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह घोषणा मील की पत्थर साबित होगा। उन्होनें कहा कि मानदेय बढ़ने की घोषणा से उनके साथ ही परिवार के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। अब पारिवारिक जिम्मेदारी पहले से बेहतर तरीके से निभा पाने में मदद मिलेगी।

पत्रकारों के लिए किया सराहनीय पहल- अध्यक्ष जिला प्रेस क्लब श्री प्रकाश वर्मा (फोटो-06)

जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा ने बताया कि पत्रकारों को निजी आवास निर्माण में सहयोग के लिए पत्रकार गृह निर्माण ऋण अनुदान योजना प्रारंभ की गई है, इसके तहत 25 लाख रूपए तक के आवास ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए 50 लाख का प्रावधान किया है जो सराहनीय पहल है। उन्होंने ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा पत्रकारों के लिए किए गए सराहनीय कार्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।श्री ईश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासी संस्कृति को सहेजने और सुरक्षित रखने का कार्य कर रही है। भरोसे का बजट में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भोरमदेव मंदिर के समीप आदिवासी संग्रहालय के लिए 03 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे आदिवासी संस्कृति से अवगत होने का अवसर आने वाले पीढ़ी को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने युवा बेरोजगारों का रखा ख्याल-श्री नीरज चंद्रवंशीश्री नीरज चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को आम आदमी का बजट बताया। बजट में युवाओं, महिलाओं को विशेष रूप से सम्मान दिया गया है। इस बजट में 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा, जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम हैं, उन्हें 2500 रूपए रूपए बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करके मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं से किया अपना वादा भी पूरा किया है।

कबीरधाम जिले में जंगल सफारी, क्षेत्रवासियों के लिए सौगात -श्री मनीष चंद्रवंशी

श्री मनीष चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्र में जंगल सफारी का निर्माण 02 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। जंगल सफारी में वन्य प्राणियों और आने वाले पर्यटकों के लिए नए व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जंगल सफारी बनने से कबीरधाम जिला पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़गे। पयर्टन क्षेत्र विकसित होने से आय भी बढ़ेगी।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button