*प्राथमिक शाला नवकेशा के स्टॉफ द्वारा न्योता भोज का कियाआयोजन*

देवकर:-विकासखण्ड साजा के अन्तर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला नवकेशा के स्टॉफ द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया। न्योता भोज का इस कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों द्वारा अतिथियों को गुलाल लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बच्चों एवं अतिथियों को पुलाव, दाल, छोले की सब्जी, पुड़ी, केला, सलाद, पापड़, मिष्ठान परोसा गया। इस न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल अतिथि गण मोती रजक सरपंच, सुरेश साहू उपसरपंच, राम सिंह यादव पूर्व सरपंच, चंद्रकांत, मुकेश साहू पंचायत विभाग, अनिल गुप्ता गणमान्य नागरिक एसएमसी अध्यक्ष रमेश यादव एवं एमडी साहू संकुल समन्वयक, बृजेश तिवारी बड़ेलालपुर, निलेश गुप्ता छोटेलालपुर, सुरेश सिंह राजपूत सहसपुर मिडिल स्कूल, घनश्याम सोनी बड़े लालपुर, नीतू देवांगन सहसपुर एवं प्राथमिक शाला नवकेशा से हेमंत साहू, सुनील साहू, भावना अग्रवाल वर्षा शेख, ज्योति दुबे, प्रतिमा ठाकुर आदि सम्मिलित हुए। एमडी साहू के साथ सभी अतिथि गण द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। न्योता भोज का उद्देश्य समुदाय के साथ अपनेपन का भावना का विकास, गुणवत्तापूर्ण व पोषक खाद्य की उपलब्धता, बच्चों में समानता की भावना का विकास, समुदाय व स्कूल के मध्य सामंजस्य स्थापित करना।




