विविध
*■राखी-जोबा में धूमधाम से मनाया गया बच्चो का विदाई महोत्सव■*

*■देवकर:-* नगर समीपवर्ती ग्राम राखी-जोबा में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्रधानपाठिका-गायत्री जोगी के द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य गीत व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही विद्यालय में प्रधान पाठिका व शिक्षकों सहित अन्य स्टॉफ द्वारा बच्चो के लिए मिठाई व हलवा के रुप में भोजन न्यौता दिया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधान पाठिका-गायत्री जोगी, सरोज साहू, नीलम देवांगन, देवलता साहू, कमलेश्वरी साहू, गुलापा वर्मा, प्रतीक्षा दुबे, व समूह के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




