कबीरधाम विशेष

महामंडलेश्वर एवं प्रदेश महामंत्री करेंगे सायकल व साडी का वितरण,दशरंगपुर में होगा कार्यक्रम का आयोजन

*महामंडलेश्वर एवं प्रदेश महामंत्री करेंगे सायकल व साडी का वितरण,दशरंगपुर में होगा कार्यक्रम का आयोजन*

कुंडा   / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना तथा मितानिनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कवर्धा ब्लॉक के ग्राम दशरंगपुर (पनेका) मे बुधवार को अपरान्ह 2 बजे आयोजित किया गया है।इन दोनो कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी होंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये ग्राम पंचायत दशरंगपुर के सरपंच श्री राजू खान तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री महेश केशरी ने बताया कि महामंडलेश्वर महंत रामसुंदर दास जी तथा श्री अर्जुन तिवारी का ग्राम दशरंगपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जायेगा।
ज्ञात हो कि आज से 4 वर्ष पूर्व माई 2018 मे श्री अर्जुन तिवारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रहते इसी ग्राम दशरंगपुर मे विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किये थे जिसमे तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व आज के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी,श्री मोहम्मद अकबर जी, श्री रविंद्र चौबे जी,डॉक्टर चरणदास महंत जी समेत छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत किये थे और हुंकार भरे थे कि कांग्रेस की सरकार बनायेंगे तथा श्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा किये थे कि सरकार बनने पर वे इस गांव मे जरूर आयेंगे कार्यक्रम मे श्री अर्जुन तिवारी ने श्री भूपेश बघेल तथा अकबर भाई को गुड़ से तौलने का कार्यक्रन भी रखा था। आज के इस कार्यक्रम के बाद नेता द्वय मुख्यमंत्री जी से ग्राम दशरंगपुर आने का आग्रह करेंगे ताकि इस अंचल के कांग्रेसी अपने लाडले मुख्यमंत्री श्री बघेल का भव्य स्वागत कर सके एवं इस अंचल की प्रमुख समस्याओं व मांगो को पुरा करा सके।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button