*एनएचएम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित 27%प्रतिशत वेतन वृद्धि के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से किया मुलाकात*

*स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा दिया गया आश्वासन*
बेमेतरा:- लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एन.एच.एम. के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी प्रांताध्यक्ष डॉ अमित मिरी, डॉ रविशंकर दीक्षित, डॉ गौरव तिवारी, बेमेतरा एचएम संघ के जिला बेमेतरा अध्यक्ष पूरन आनद एंव रायपुर, भिलाई- दुर्ग, के प्रतिनिधि मंडल एनएचएम संघ से महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ज्ञापन पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि 27 % फीसदी वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा। साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से मिलने प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारी में निर्मला साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, सत्यभामा, गायत्री, कु. तामेश्वरी संतोषी वर्मा, प्रतिनिधि मंडल मे महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।




