धर्म

दर्शकों के लिए खुशखबरी! रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल रामायण एक बार फिर होगा टेलीकास्ट, जानिए कब-कैसे-कहां देखें

दर्शकों के लिए खुशखबरी! रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल रामायण एक बार फिर होगा टेलीकास्ट, जानिए कब-कैसे-कहां देखें. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल रामायण हर किसी का फेवरेट रहा है. 90 के दशक के बच्चों का बचपन ही इस सीरियल को देखते हुए बीता है. इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी. हर धर्म के लोगों ने इस सीरियल को खूब प्यार दिया है. वहीं, इस बीच दर्शकों के लिए खुशखबरी सामने आई है. ऐसे में दर्शकों का लोकप्रिय शो रामायण एक बार फिर उनका मनोरजंन करने लौट रहा है. इस शो को एक बार फिर टेलीकास्ट करने का ऐलान किया गया है. आइये जानते है आप कब और कहां देख पाएंगे

दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट

1987 में आए दर्शकों का लोकप्रिय शो रामायण को एक बार फिर टेलीकास्ट करने का ऐलान किया गया है. इसको लेकर दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. दूरदर्शन ने रामायण की एक वीडियो पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- रिपु रन जीति सुजस सुर गावत, सीता सहित अनुज प्रभु आवत…एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो रामायण. रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर डीडीनेशनल पर, जल्द देखिए.

फिलहाल शो के री-टेलीकास्ट की तारीख नहीं आयी सामने

हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है. राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे एक बार फिर से टेलीकास्ट करने की मांग उठी थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. फिलहाल अभी शो के री-टेलीकास्ट की तारीख सामने नहीं आई है. ये शो पहली बार साल 1987 में दुरदर्शन पर शुरू हुआ था. शो के हर किरदार को आज भी लोग पसंद करते हैं. इतना ही नहीं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया यानी राम-सीता मे नजर आए इन स्टार्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते हैं.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button