छत्तीसगढ़
मारपीट केस में बजरंग दल का प्रदर्शन; कहा- सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो रायपुर कराएंगे बंद

रायपुर के खम्हारडीह थाना का सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने घेराव किया। एक समुदाय के युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस इस केस में पक्षपात कर रही है और जानबूझकर आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई गई।




