विविध
*शारदीय नवरात्र पर नगर के कण्डरा पारा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, दुर्गाष्टमी पर माँ देवी की पूजा कर की गयी आराधना*

*देवकर:-* शारदीय नवरात्र के अष्टमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्रमांक-07 कण्डरा पारा में स्थानीय भक्तगणो द्वारा देवी माँ दुर्गा की प्रतिमा पर पूजा-आराधना किया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा के पंडाल के प्रांगण में पुरोहित रविन्द्र मिश्रा, राधेश्याम मरकाम, संगीत कुंजाम, कुशल कुंजाम, पार्षद-राजू कुंजाम, सूरज कुंजाम, भावेश कुंजाम, कृष्ण कुंजाम, आदित्य कुंजाम, आयुष कुंजाम इत्यादि मौजूद रहे। गौरतलब हो कि इससे पूर्व में नगर में कण्डरा पारा के नवयुवकों द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गयी थी। जिसमे मोहल्ले के साथ नगर के सभी वर्गों के लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए थे। वही नवरात्र में सप्तमी के अवसर पर कण्डरा पारा में ही महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक गरबा कार्यक्रम आयोजन भी रखा गया था।जिसमे नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।





