विविध

*एलएडीसीएस कार्यालय हेतु ऑफिस असिस्टेंट एवं रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की पात्र अपात्र सूची जारी*

 

*(दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 26 अगस्त)*

 

बेमेतरा: – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अंतर्गत एलएडीसीएस कार्यालय हेतु ऑफिस असिस्टेट एवं रिसेप्सनिस्ट कम डाटा एंट्री आपरेटर के संविदात्मक पद की पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों से 05 अगस्त 2023 की सायं 5ः00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरांत पात्र/अपात्र सूची तैयार की गई है। उक्त सूची में दर्शित अनुसार पात्र/अपात्र आवेदक 26 अगस्त 2023 के सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा में अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं द्य दावा आपत्ति के निर्धारित तिथि के उपरांत पात्र पाए गये आवेदकों को दिनांक 3 सितम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे समाधान महाविद्यालय बेरला रोड बेमेतरा में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी तत्संबंध में पात्र पाए गए सभी आवेदकों का प्रवेश पत्र वेबसाइट में अपलोड किया जायेगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button