विविध
*हाई स्कूल चिचोली में नवमीं की छात्राओं को दी साइकिल*

नादघाट:- शासकीय हाईस्कूल चिचोली में मंगलवार को 28 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। प्राचार्य रामकुमार वर्मा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर स्कूल व गांव का नाम रोशन करने कहा। उन्होंने कहा कि पहले आसपास गांव से आने वाली छात्राओं को साइकिल नहीं होने से आने जाने में काफी समय लगता था।साथ ही परेशानी उठानी पड़ती थी। छात्राओं को साइकिल मिलने से सहूलियत होगी। साथ ही छात्राएं अब समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। इस मौके पर पीनल कुमार कुर्रे(सर), संतोषी चौबे( मैडम),प्रमोद सेन, चंचल सुधाकर,गिरिश गिरीश,महेश कुमार और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे




