कबीरधाम विशेष

मंत्री श्री अकबर ग्राम खिरसाली, कटगो, राजपुरा और ग्राम बिरनपुर कला में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल

रीपा में स्थानीय नागरिकों को मिल रहा स्व रोजगार-मंत्री श्री अकबर

मंत्री श्री अकबर ग्राम खिरसाली, कटगो, राजपुरा और ग्राम बिरनपुर कला में आयोजित भेट मुलाकात कार्यक्रम में हुए शामिल

कवर्धा, 27 जुलाई 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि शासन की न्याय योजनाओं से किसानों को न्याय मिला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास लिए योजना बना कर कार्य रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने गौठान में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। वही गांव को उद्योग से जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में रीपा की स्थापना की गई है। जहां स्थानीय लोगों को स्वयं का रोजगार मिला है। वही शहरी क्षेत्रों में उद्योग की स्थापना के लिए अर्बन रूरल पार्क की स्थापना की गई है। मंत्री श्री अकबर बोड़ला विकासखंड के ग्राम खिरसाली, कटगो, राजपुरा और सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बिरनपुर कला में आयोजित भेट मुलाकात को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और परंपरा को पुनर्जीवित करने का कार्य  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया है। ग्रामीण संस्कृति और खेल कूद को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़या ओलंपिक की शुरुआत की गई है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव में खेल खुद के कार्यक्रम कराए जा रहे है। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के दौरान किसानों के लिए हित के लिए धान का विक्रय प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन योजनाओं में छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है राज्य के भूमिहीन श्रमिको को 7 हजार रुपए देकर उसे आत्म संभल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को अपनी वायदा से बढ़कर समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद रही है। उन्होने कहा कि हमने 25 सौ रुपये में धान खरीदने का वायदा किया था, लेकिन इस वर्ष 2640 रुपये में धान की खरीदी हो रही है. अंतर की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों भुगतान किया जा रहा है।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि हर परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है, चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो। परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है। प्रदेश में 74 लाख से अधिक राशन कार्ड है। इस तरह छूटे हुए लोगों का भी राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिला को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। जिसके लिए बजट में 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के 90 विधानसभा का दौरा कर आमजनों से सीधा संवाद कर रहे है। जनता से सीधा संवाद करने का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नही इसकी जानकारी लेना है। इसी के अनुरूप ही ग्राम पंचायत मुख्यालय में आम जनों से योजनाओं के लाभ की जानकारी लेने आए है। उन्होंने कहा कि भेंट मुलाकात का उद्देश्य जन सामान्य से सीधा संवाद कर मांग, शिकायत और समस्याओं को जानकर उसे दूर करते हुए योजनाओं के लाभ का फीडबैक लेना है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी बात सीधा मंत्री के सामने रखी।  मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सभी समस्याओं, मांग और शिकायतों परीक्षण कर उचित कार्यवाही करते हुए मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अनेक मांगों को तत्काल पूरा किया और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button