विविध

*बेमेतरा विधानसभा मे किए चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए सरपंच संघ बेरला ने किया विधायक आशीष छाबड़ा का आभार*

बेरला:- सरपंच संघ ब्लाक-बेरला द्वारा अध्यक्ष ममता संजू वर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण बेमेतरा विधानसभा एवं प्रमुखतः बेरला ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतो में किये गए विकास कार्यों के लिए बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा से सौजन्य मुलाकात करके सभी सरपंचो ने विधायक का आभार व्यक्त किया साथ ही सरपंच संघ के विभिन्न समस्याओ एवं मांगो को विधायक के समक्ष रखा जिसमे प्रमुखतः रनिंग वाटर(शासकीय भवनो में पानी टंकी व्यवस्था) सभी ग्राम पंचायतो मे सरपंचो द्वारा शासन के आदेश के परिपालन में रनिंग वाटर का कार्य कराया गया परंतु लगभग 1 वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी भी पंचायत को राशि प्राप्त नही हुआ है साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के 15वें वित्त की राशि लगभग 4 माह बीत जाने के बाद भी पंचायतो को प्राप्त नही हुआ है जिससे सरपंचो को गांव की मूलभूत आवश्यकताओ को पूरा करने में बहुत परेशानी हो रही है उक्त राशि को तत्काल पंचायतो को दिलाने का मांग सरपंच संघ ने विधायक से किया है ! जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामों में बन रहे पानी टंकी निर्माण का कार्य ठेकेदारों द्वारा सभी ग्रामों में आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे गली-मोहल्ले में कीचड का समस्या करना पड़ रहा है और पक्के सीसी रोड को तोड़कर पाईप डाला गया है जिसका मरम्मत ठेकेदारो द्वारा अभी तक नही कराया गया है उक्त कार्य का कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत नही होने के कारण और ठेकेदारो के लापरवाही के कारण जनता को बहुत परेशानी हो रहा है जिससे सरपंच भी परेशान है इस कार्य को जल्द-से-जल्द पूर्ण कराके पानी सप्लाई करवाने का मांग सरपंच संघ ने विधायक से किया है ! ज्ञात हो कि बेरला ब्लाक के लगभग सभी पंचायतो में आंगनबाडी मरम्मत कार्य स्वीकृत किया गया था जिसको सभी सरपंचो द्वारा कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है और कार्य का मूल्यांकन-सत्यापन भी करा लिया गया है जिसका राशि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी भी पंचायत को राशि नही मिला है जिससे सभी सरपंच कर्ज में डूबे है जिसके कारण सभी सरपंचो को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ! उक्त सभी समस्या का समाधान करने हेतु सरपंच संघ ब्लाक बेरला द्वारा विधायक को आवेदन दिया गया है जिसका निराकरण लगभग 15 दिनो में करने का आश्वासन विधायक द्वारा संघ को दिया गया है जिससे सभी सरपंच आश्वस्त हुए हैं ! इस अवसर पर बेरला ब्लाक के लगभग 60 से अधिक सरपंच अपनी मांगो को लेकर एकजुटता के साथ मौजूद रहे !

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button