कबीरधाम विशेष

सखी वन स्टॉप सेंटर में आईटी वर्कर सेवाप्रदाता के रुप में कार्य करने पात्र अभ्यर्थी के लिए वॉक इन इंटरव्यु का आयोजन

सखी वन स्टॉप सेंटर में आईटी वर्कर सेवाप्रदाता के रुप में कार्य करने पात्र अभ्यर्थी के लिए वॉक इन इंटरव्यु का आयोजन

कवर्धा, 12 जुलाई 2023। कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईटी वर्कर सेवा के 01 रिक्त सेवा के लिए वॉक इन इंटरव्यु का आयोजन किया गया है। उक्त सेवा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत सकते है। उसी दिवस सारणीय पश्चात् कम्प्युटर कौशल परीक्षा आयोजित होगा। इस सेवा के लिए अभ्यर्थी के पास शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ में कम्प्युटर संबंधी योग्यता (डीसीए, पीजीडीसीए, बीसीए और समकक्ष योग्यता) होना अनिवार्य है एवं राज्य, जिला, शासकीय, गैर-शासकीय संस्था, आईटीबेसड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा डेटाप्रबंधन, प्रक्रिया प्रलेखन और वेब आधारित रिपोर्टिंग प्रारुपों, वीडियों कॉफ्रेसिंग के क्षेत्र में कार्य का न्यूनतम 03 वर्षो के अनुभव होने उपरांत ही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम के सूचना पटल एवं वेब साइट पर अपलोड किया गया है। वॉक इन इंटरव्यु के लिए कोई यात्रा भत्ता देयक नही दिया जाएगा।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button