विविध

*नवरात्रि के अवसर पर देवरी में हुआ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*

धरसीवा रायपुर:- ग्राम देवरी धरसीवा रायपुर,में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है इस वर्ष भी जनकल्याण युवा मित्र मंडल दुर्गा समिति देवरी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरमई लोक दर्पण (चंदन बांधे) का रात्रि कालीन प्रोग्राम रखा गया ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक धरसिवा श्रीमति अनीता योगेंद्र शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय प्रवक्ता व प्रभारी श्रीमान ज्योतिष कुमार जी छत्तीसगढ़ योग आयोग ,अतिथि श्रीमान दुर्गेश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस , सरपंच अशोक डांडे साहिल खान उपसरपंच , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष, पंचगण की उपस्थिति में माता दुर्गा की पूजा कर विधायक महोदया द्वारा लोगो को संबोधित किया गया वही प्रवक्ता साहू द्वारा आयोजक समिति को बधाई दी वही आयोजक समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया आयोजक समिति के अध्यक्ष संदीप साहू संरक्षक बद्री, कृष्णा, उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अंशु प्रभास, सचिव रविशंकर, संगठन सचिव मनोज, संस्थापक अश्वनी, संचालक जागृत साथ ही धरसीवा थाने की पूरी टीम उपस्थित थी साथ ही गांव की सभी श्रद्धालु उपस्थित थे

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button