विविध

अपने अपने घरों में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

देवकर– सर्व ब्राह्मण समाज देवकर द्वारा भगवान श्री परशुराम का जन्म उत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा अपने.अपने घरों में.धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। इस तिथि को अक्षय तृतीया भी कहते हैं भगवान परशुराम की जन्मोत्सव हर साल अक्षय तृतीया को मनाई जाती है। भगवान परशुराम ने सनातन संस्कृत के वैभव को बढ़ाने का कार्य किया। वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हर वर्ष परशुराम जन्मोत्सव मनाई जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना 6वां अवतार लिया था। इसी वजह से अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जन्मोत्सव भी मनाई जाती है। इस वर्ष 22 अप्रैल शनिवार को भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव मनाई जाएगी।यहां जानकारी ब्राह्मण समाज देवकर बेमेतरा जिला महसचिव राकेश पान्डेय ने दी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button