राशिफल

कवर्धा संदेश के ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री श्री श्री मनोज शुक्ला से जानिए अपना भविष्यफल और दिनभर के लग्न

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से नया कारोबार शुरू हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भाइयों कर सहयोग रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि- व्यर्थ के वाद-विवाद एवं झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति में धन की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां रहेंगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। 

सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार आएगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। 

तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों का सहयोग मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

धनु राशि- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का साथ रहेगा। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भाइयों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन राशि- भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। पिता के सहयोग से कोई पैतृक सम्पत्ति मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी।

 

 

 

 

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button