विविध

*संकल्प एचईडब्लू अंतर्गत महिला केन्द्रित विषयों पर 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान*

 

 

*आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ कानूनी जागरूकता कार्यक्रम*

 

बेमेतरा:- जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की योजना अंतर्गत संकल्प एचईडब्लू के तहत महिलाओं के लिए 10 दिवसीय (02 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक) विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया के निर्देश तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत आज परियोजना बेमेतरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4-1 में कानूनी जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों और अधिकारों की जानकारी दी गई। इसमें पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, लैंगिक समानता, सखी वन स्टॉप सेंटर की भूमिका, बाल विवाह रोकथाम, साइबर क्राइम, विभागीय योजनाएं, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 जैसी सेवाओं और अधिनियमों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर तमन्ना एवं सेवन्तिका (जेंडर विशेषज्ञ-हब), राखी यादव (केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर), रामेश्वरी साहू (पैरालीगल कार्मिक), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, वार्ड की महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button