बिहार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश, बिहार ने की काफी तरक्की, कई राज्यों को छोड़ा पीछे
देश में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद वाहनों का सर्वाधिक निबंधन बिहार में ही दर्ज हुआ है. यानि वाहन खरीद में भी बिहार तीसरे नंबर पर है.

वहीं देश में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद वाहनों का सर्वाधिक निबंधन बिहार में ही दर्ज हुआ है. यानि वाहन खरीद में भी बिहार तीसरे नंबर पर है. परिवहन विभाग ने विद्युत वाहनों (Electric Vehicle) या सीएनजी (CNG) से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं.सरकारी नौकरी में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी
बिहार की विभिन्न आरक्षी सेवा आयोग (पुलिस भर्ती आयोग) ने 2791 पद पर विज्ञापन निकाले थे. जिसमें 2782 पदों पर 2021-22 में ही नियुक्ति हो गई थी. 2022 में 2256 पदों के लिए विज्ञापन दिए गए थे, जिनमें से वन क्षेत्र अधिकारी के 1 पद को छोड़कर सभी पद भरे गए हैं. सरकारी नौकरी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सरकार ने उन्हें 35 फीसदी आरक्षण दिया है. बिहार पुलिस ने वर्तमान में 28994 महिलाएं नियोजित हैं जो राज्य में कुल पुलिस बल का लगभग 24.3% है.




