देश दुनिया

‘BJP को हराने के मकसद से देंगे ठोस विकल्प’, खड़गे बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए लेना होगा ‘सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘जनविरोधी’ बीजेपी सरकार से देश को छुटकारा दिलाने

रायपुर. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहती है. खड़गे ने कांग्रेस (Congress) के 85वें महाधिवेशन (85th Plenary Session) में दिए अपने भाषण में केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. खड़गे ने दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएन गरीब विरोधी है. देश में लगातार बढ़ रहे ‘नफरत के माहौल’, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर खड़गे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला कियाखड़गे ने विपक्ष की एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा कि ‘हम भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. खड़गे ने कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा. खड़गे ने कहा कि ‘आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं. आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा.’ खड़गे ने कहा कि आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है.कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस के इस महा अधिवेशन को रोकने के लिए भाजपा सरकार ने ईडी का छापा मरवाया. खड़गे ने दावा किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान बड़ी नाकामी है कि चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसपर हमला नहीं कर सकते. खड़गे ने कहा कि ‘आज मैं बेहद भावुक हूं क्योंकि आप सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे हमारे महान नेताओं ने अपने समर्पण से सींचा है.’ उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा की रोशनी पूरे देश में फैली है, राहुल गांधी ने असंभव को संभव कर दिखाया.
Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button