विविध

*बेरला में नाग पंचमी उत्सव: सण्डी शाला में हुआ विशेष आयोजन*

 

बेरला: बेरला स्थित पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के प्रांगण में नाग पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर नाग देवता की पूजा-अर्चना की.

शिक्षक ओमनारायण साहू ने नाग पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में नागों को धरती का रक्षक और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा से नागों की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. साहू ने यह भी बताया कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है और यह दिन रुद्राभिषेक के लिए भी शुभ माना जाता है.

इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामना संदेश दिए. कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन, शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक विरेन्द्र कुमार सिन्हा, नीलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईशदा, रामस्वरूप साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यालयीन बच्चे मौजूद रहे.

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button