राशिफल

कवर्धा संदेश के ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री श्री श्री मनोज शुक्ला से जानिए अपना भविष्यफल और दिनभर के लग्न

पुजारी माँ महामाया देवी - माँ समलेश्वरी देवी कवर्धा संदेश .com वास्तु एवं ज्योतिष सलाहकार हमसे संपर्क कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है- पण्डित मनोज शुक्ला महामाया मन्दिर रायपुर 7804922620

मेष राशि – आज आपकी पड़ोसियों से बहुत दिनों से चली आ रही तकरार समाप्त होगी. आपसी भाई-चारा बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा. आपकी मधुर वाणी से सभी खुश होंगे. उपाय – दूध, चावल का दान करें. श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें.

 

 

वृषभ राशि – आज आपको करीबी रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग. आज कार्य में विशेष कुशलता दिखाई देगी. यशस्वी तथा बलवान होंगे. माँ को शारीरिक कष्ट के कारण मन थोड़ा व्यथित हो सकता है. शांति के लिए – ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें, सूर्य नमस्कार करें. गुड़ गेहू का दान करें.

मिथुन राशि – आज धन के कारण रूके कार्य पूरे होंगे. विश्वसनीय नौकरो का अच्छा काम आपको लाभ देगा. धार्मिक कर्म करने से मन संतुष्टि होगा. किंतु यात्रा थकाने वाली हो सकती है. उपाय आजमायें – ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें. मसूर की दाल, गुड दान करें.

कर्क राशि – भागीदारो के साथ नये कार्य का शुभारंभ नई ऊर्जा तथा उत्साह से करने का अवसर मिलेगा. जिसमें कुछ और नए दोस्त या नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. अतः नई शुरूआत होने के योग. पड़ोसी या भाई से विरोध तथा उसके चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं. उपाय के लिए – ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें. उड़द या तिल दान करें.

सिंह राशि – आज आपको संतान पक्ष से संबंधित विवाद के कारण हानि या अपमानित होना पड़ सकता है. आपके यश में कमी हो सकती है. आप अपने बुद्धि चातुर्य से समस्या को आसानी से निपटा पाने में सफल रहेंगे. उपाय करने चाहिए – ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान करें. गुरूजनों का आर्शीवाद लें.

कन्या राशि – आज आपको काव्यकला या वाणी के हुनर से अच्छी प्रसिद्धि एवं लाभ की प्राप्ति संभव. किसी परीक्षा में भी अच्छी सफलता से स्थिति बेहतर होने एंव परिवर्तन होने के संकेत. उदर विकास संभव. उपाय आजमायें. ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. चावल, दूध, दही का दान करें.

तुला राशि – आज आप सारा तनाव भूलकर नई ऊर्जा से अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान लगायेंगे तो अच्छे लाभ की प्राप्ति का योग. प्राथमिकता तय करें. अपने काम को बेहतर करने के लिए अपनी उर्जा का पूरा उपयोग करें. उपाय करें – ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें.

वृश्चिक राशि – धार्मिक कृत्य करेंगे. थकान तथा खर्च कष्ट दे सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य से भी तनाव. बृहस्पति के निम्न उपाय करें – देवी जी में पीला वस्त्र. पीले पुष्प चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगायें.

धनु राशि – पड़ोसियों का सहयोग. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी. कंधा या श्वसन संबंधी कष्ट संभव. शुक्र के कष्टों की निवृत्ति के लिए – माता का दूध दही चढ़ायें. दुर्गासप्तशती का पाठ करें.

मकर राशि – छोटा प्रवास. वित्तीय बाधा. अकेलापन और उदासी संभव. शनि के निम्न उपाय आजमायें – ऊॅ शं शनिश्चराय नमः का जाप करें. काली चीजों का दान करें.

कुंभ राशि – कार्य में एकाग्रता बढ़ेगी. आर्ट फिल्ड में सफलता. सर्दी से कष्ट. सफेद मिष्ठान का दान कुवारी कन्याओं को करें. सफेद वस्त्र धारण करें.

मीन राशि – शारीरिक कष्ट. कोई काम या किसी से मुलाकात पेंड़िग रहेगा. सूर्य की शांति के लिए – लाल पुष्प चढ़ायें. गेहू, गुड का दान करें.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button