छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जानी सरकार की उपलब्धियां

ग्रामीणों ने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जानी सरकार की उपलब्धियां
नारायणपुर, 07 मार्च 2023 – जिले के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों नारायणपुर विकासखंड के ग्राम आमासरा, पुंगरपाल और ताड़ोपाल में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया, जहां ग्रामीणों ने इसका अवलोकन कर प्रदेश सरकार के कामकाज तथा उपलब्धियों को करीब से जाना। बाजार में क्रय-विक्रय करने आए ग्रामीणों ने शिविर में लगाए गए आकर्षक छायाचित्रों का अवलोकन किया। ग्रामीणों एवं किसानों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का अवलोकन भी किया और फोटो प्रदर्शनी की सराहना की।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button