कबीरधाम विशेष

मानक स्तर का धान उचित रख-रखाव और तेजी से उठाव कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने धान खरीदी केन्द्रों को किया औचक निरीक्षण

मानक स्तर का धान उचित रख-रखाव और तेजी से उठाव कराने के दिए निर्देश

कवर्धा, 28 दिसंबर 2022। जिले में धान खरीदी का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। 01 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद अब तक 80 प्रतिशत से अधिक धान की

 

 

खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और वहां के बेहतर व्यवस्था के लिए  कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण कर रहे है और वहां किसानों से चर्चा कर जानकारी भी ले रहे है। कलेक्टर श्री महोबे आज पंडरिया विकासखंड के पाण्डातराई और पण्डरिया धान खरीदी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को बोरे का साइज बढाने एवं कृषकों को धान बिक्री के बाद रकबा समर्पण करने एवं मानक स्तर का धान खरीदी करने एवं धान खरीदी के संबंध में उचित रखरखाव, समय में उठाव के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने किसानों से धान की तौलाई, भुगतान की स्थिति और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ने निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए साथ ही धान खरीदी का सुचारू रूप से संचालन करने निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से अब तक की धान की कुल खरीदी व बारदाने की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों के द्वारा अपने धान की बिक्री के लिए अब तक कराए गए कुल ऑनलाइन पंजीयन के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, उप संचालक कृषि श्री शर्मा, सहित सहायक संचालक कृषि, नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंडरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पंडरिया, पंचायत सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button