*स्टील प्लांट के जनसूनवाई में लापरवाही के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल व कृषकों ने किया था शिक़ायत असरदार,जनसुनवाई निरस्त*

*संबलपुर,मुड़पार व रमपुरा में लगने वाले स्टील प्लांट के जनसुनवाई में जगह स्पष्ट न करने के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल सहीत ग्रामिणजनों ने किया था अपर कलेक्टर के पास शिकायत,जनसुनवाई निरस्त*
संबलपुर क्षेत्र के ग्राम संबलपुर, मुड़पार व रमपुरा में प्रस्तावित स्टील प्लांट का जनसुनवाई के खिलाफ संबलपुर,मुड़पार व रमपुरा के ग्रामिणजनों के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल व ग्रामीणजनों ने कलेक्टर के नाम पर अपर कलेक्टर बाजपेई के पास ज्ञापन सौंपाकर जनसूनवाई को सार्वजानिक व विधिवत रूप से करने व दिनांक को आगे बढ़ाने के लिए मांग किया था ग्रामिणजनों के द्वारा शिकायत करते हुए कहां गया था की शासन प्रशासन के द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जनसुनवाई में ग्रामीणजन व आसपास के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में न पहुंच सके उसके लिए जगह का स्पष्ट उल्लेख न करते हुए जमीन का खसरा नंबर दर्शाया गया था जगह और भू-स्वामियों का नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था अधूरा जानकारी दिया गया था वहीं जनसुनवाई कार्यक्रम को निजी भूमी पर किया जा रहा था जो अधिकारी – कर्मचारी की संलिप्तता को स्पष्ट करता है इन तमाम विषयों को लेकर जि.पं.सदस्य अंजू बघेल व ग्रामिणजनों ने अपर कलेक्टर के पास शिकायत किया था और कहां गया था की अगर जनसुनवाई जो ग्रामिणजनों का हक है उसे षडयंत्रपूर्वक पूरा न करने दिया जायेगा तो उसके खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन,चक्काजाम एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में काला झंडा दिखाकर विरोध किया जायेगा एवं सड़क तक लड़ाई किया जायेगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा जिसके बाद प्रशासन द्वारा होने वाले जनसुनवाई के दिनांक को निरस्त कर दिया गया है और दिनांक को आगे बढ़ाने की बात कहीं गई है जिसका नया दिनांक व स्थान का जानकारी क्षेत्रवासियों को विधिवत रूप से दिया जायेगा
*उक्त प्लांट के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल व ग्रामिणजनों ने किया था जगह – जगह बैठक व विरोध प्रदर्शन*
संबलपुर में लगने वाले स्टील प्लांट के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल ने ग्रामिणजनों से मिलकर मुडपार में प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में ग्राम बोटेबोड़, खटई,चाकापेंड्रा ,तेन्दुआ और मुड़पार में बैठक किया था जिसमें सभी ने एकमत होकर स्टील प्लांट का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया व संबलपुर में जनाक्रोश रैली का भी आयोजन किया गया था जिसके पश्चात शासन प्रशासन के द्वारा जानबुझकर जनसुनवाई में स्थान का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया था केवल खसरा नंबर 384,385,156,155/2,155/6,158/2,162/3,396/1,396/3 का उल्लेख कर दिया था जिसके खिलाफ पुनः शिकायत के पश्चात जनसुनवाई को निरस्त किया गया है
*जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल ने बातचीत के दौरान*
उन्हों ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के गतिविधियों का पुरजोर विरोध किया जायेगा चाहे वह संबलपुर,मुड़पार,रमपुरा हो या क्षेत्र का अन्य कोई बसावट व कृषि प्रधान वाला स्थान हो तो उसका विरोध सभी ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर किया जायेगा,निरस्त होने से सभी कृषक व ग्रामीणों को विरोध करने वाले को हौसला मिलेगा, हमारे नवागढ़ विधानसभा में बड़े-बड़े उद्यमी गिद्ध नजर लगाएं हुए बैठे हैं तो उनका पुरजोर विरोध किया जायेगा पूर्व उद्योग मंत्री दयालदास बघेल जी के द्वारा क्षेत्र से बाहर,नदी के किनारे,कृषक भूमि से दूर व बसावट वाले स्थान से दूर उद्योग के लिए भूमि का चयन किया था उसमे उद्योग न लगाकर कृषि प्रधान वाले भूमि में प्लांट लगाया गया तो उसका विरोध किया जायेगा,जनविरोध को नकारना प्रशासन के लिए आसान नहीं है,अगर इसी तरह प्लांट के खिलाफ विरोध किया जाता रहेगा दिनांक निरस्त से उद्योग न खुलने की हमसब लोगों के मन में आस जगी है जिसमें पूरे क्षेत्रेवासी और बढ़चढ़ कर समर्थन करें ताकि क्षेत्र को बचाया जा सकें




